एसडीओ लोकेश मिश्रा ने रांची मेन रोड पर धरना प्रदर्शन करने एवं जूलूस निकालने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है उन्होंने कहा है कि धरना प्रदर्शन एवं जुलूस निकालने के कारण सड़क पर आवाजाही काफी प्रभावित होती है और इसका असर ट्रैफिक पर पड़ता है।

इसलिए सोमवार को इस संबंध में एसडीओ ने आदेश जारी किया एवं जुलूस एवं धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी है उन्होंने कहा कि अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।