हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गुरुवार को डिजिटल ग्राम घोषित करने के मौके पर दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत नेट से जुड़े 30 लाख गांव में मार्च 2020 तक मुफ्त सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी ।

इस योजना के तहत ढाई लाख पंचायत एवं उससे जुड़े गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा एवं इससे गांव के निवासियों को एक क्लिक पर सरकार की सारी सरकारी योजनाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश के 15 फीसदी गांवो को 4 साल में डिजीटल ग्राम में बदलेगी।

नए साल पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर भी वाई-फाई की सुविधा मिलेगी , इसके साथ ही साथ अगले एक पखवाड़े में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की ट्रेन से इसकी शुरुआत होगी। अभी मेट्रो प्लेटफार्म पर यह सुविधा उपलब्ध है यात्रियों को ट्रेन के अंदर भी यह सुविधा मिले इस पर पहले से ही काम कर रहा है। ऐसा होने पर ट्रेन के अंदर भी मोबाइल व लैपटॉप को वाईफाई से कनेक्ट किया जा सकता है।