दया याचिका के निपटारे की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 1 महीने का समय

Share The News

सुप्रीम कोर्ट ने दया याचिकाओं के निपटारे की प्रक्रिया पर दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था जिसके बाद सरकार को 1 महीने का वक्त दिया गया है जिसमें केंद्र की ओर से सॉलीसीटर जनरल बता दें कि मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ,एएस बोपन्ना और ऋषिकेश राय के पीठ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी सुनवाई की गई ।


अब पीठ ने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक समय सीमा के भीतर राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका पेश करने का निर्देश देने के बारे में भी विचार कर सकती है। बता दें कि यह याचिका शिवकुमार त्रिपाठी नामक व्यक्ति द्वारा दायर की गई है जिसमे उन्होंने सवाल किया है कि राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका का निपटारा करने के लिए कोई समय सीमा है जबकि याचिका की दलील यह दी गई की याचिकाओं के निपटारे की समय सीमा के बारे में कोई भी दिशा-निर्देश नहीं है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *