Nitusingh abtaknews.live
टाटा स्टील में 11 दिनों के लिए आया नया इस पॉलिसी कर्मचारियों को कम करने की मुहिम शुरू हो गई है टाटा स्टील में
देश की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील के कर्मचारियों की संख्या को कम करने की मुहिम शुरू हो चुकी है ।इसके लिए सुनहरे भविष्य की योजना का नाम दिया गया है। फिर से एक बार 11 दिनों के लिए लाया गया है, 21 फरवरी 2025 तक कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं ।टाटा स्टील की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि इसके पहले 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2025 तक E S S चलाया गया था ,जिसमें लगभग 1500 कर्मचारियों ने ESS लिया था, इसमें सब से कम कर्मचारी जमशेदपुर प्लांट के थे। सिर्फ 400 कर्मचारियों ने ही यहां पर E SS लिया था ।इसे और ज्यादा करना ही इसका उद्देश्य है। जिसमें जमशेदपुर प्लांट के सभी डिवीजन ट्यूब डिवीजन सहित इस स्कीम को लाया गया है। अगर कोई भी कर्मचारी इस के लिए अप्लाई करता है तो उसको बेसिक D A 60 साल की उम्र तक मिलता रहेगा