Nitusingh jharkhand aajtak in
अगर भूमि का विवाद है और आप परेशान हैं तो प्रति बुधवार को थाने में जाइए
भूमि संबंधी विवाद की सुनवाई अब थाना के स्तर पर शुरू किया जा रहा है। झारखंड सरकार ने नई पहल के तहत प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है क्योंकि भूमि विवाद में मारपीट और हत्या तक की घटनाएं हो रही है। छोटी-मोटी त्रुटि के निवारण को लेकर के लोग आवेदन देने के लिए शिकायत देने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं इसलिए झारखंड सरकार ने अब यह तय किया है कि इसका समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए और थाना स्तर पर ही हो जाना चाहिए ।प्रत्येक सप्ताह में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें अंचल के सीईओ एवं उनके टीम के सदस्य जांच करेंगे। प्रत्येक बुधवार को लगने वाले कैंप में सुबह 11:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक का समय अंचल की टीम थाना में मौजूद रहेगी ।सरकार की ओर से राज्य के सभी डीसी को यह आदेश दिया गया है ।ऐसा होने से गांव-गांव के लोगों को सुविधा हो जाएगा और लोग कार्यालय का चक्कर लगाने से बचेंगे।