विद्यापति नगर में टाटा लीज की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया गया है। बता दे कि विद्यापति निवासी देव नारायण सिंह टाटा लीज के जमीन पर अवैध निर्माण शुरू करवाई थी जिसके बाद विद्यापति निवासी क्रांति सिंह ने 17 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के सामने अनशन शुरू की जिसके बाद अपर उपायुक्त ने इस पर कार्यवाही करने का आदेश दिया।

जिसमें पता चला कि जमीन टाटा लीज की है परंतु भूल से देव नारायण सिंह को दे दी गई थी। अब इस अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया गया है।