News desk abtaknews.live
आपने जब कभी भी गूगल सर्च किया होगा तो उसमें कई ऐसे ई-कॉमर्स साइट अथवा कोचिंग इंस्टिट्यूट अथवा होटल के नाम आ जाते हैं जिसे आप जानते नहीं थे लेकिन गूगल सर्च में सबसे ऊपर नाम आने पर आपको गलतफहमी हो जाती है कि यह नंबर वन हो सकता है. अब भारत सरकार ने ऐसे नियम लाए हैं जो उपभोक्ता के मामले में उपभोक्ता को संरक्षण देगा .भारतीय मानक ब्यूरो ने ऑनलाइन उपभोक्ता समीक्षा के लिए एक नया मानक आईएस 19000/ 2022 तैयार किया है .यह मानक किसी वैसे संगठन पर लागू होंगे जो उपभोक्ता समीक्षा को ऑनलाइन प्रकाशित करता है .इसमें उत्पाद और सेवा के आपूर्तिकर्ता शामिल है जो अपने ग्राहकों से किसी प्रोडक्ट का रिव्यू कराते हैं या किसी थर्ड पार्टी द्वारा कोई पेड रिव्यू लिख पाते हैं. बीआईएस अगले 15 दिनों के भीतर इसके लिए एक सर्टिफिकेशन शुरू करेगा ताकि यह जा सके कि कोई संगठन सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं .झारखंड में ऐसे कई संस्थानों का पता चला है जो रांची में काम करते हैं खासकर कुछ कोचिंग संस्थान जो अपने आप को UPSC COACHING में नंबर वन बताते हैं लेकिन उनकी स्थिति वैसी नहीं है. ऐसे संस्थानों पर जल्दी कार्रवाई होने के संकेत मिले हैं. इसे लेकर व्यापक पर पर शिकायतें भी आई है ऐसे कोचिंग संस्थान को सरकार ने कहा है कि जल्द ही वे अपने अंदर सुधार कर लें.
तक न्यूज़ रिपोर्टर से बातचीत करते हुए एनजीओ चलाने वाली संस्था ने कहा है कि ऐसे फर्जी कोचिंग संस्थान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर इसे बंद कराने की मुहिम तेज करेंगे
नए कानून के दायरे में अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे कंपनी भी आएगी