Nitu singh abtaknews.live
झारखंड विधानसभा में ऑफिसर एवं कर्मचारियों की भर्ती होने वाली है इसे लेकर झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा की भर्ती हेतु कई नियम बनाए गए हैं इसीलिए एक प्रस्ताव झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन जी को भेजा गया था .जिसमें कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया था एवं पद के परिवर्तन पर भी बदलाव का प्रस्ताव दिया गया था. फिलहाल राजभवन में दोनों प्रस्ताव को फिर से विधानसभा सचिवालय को लौटा दिया है और इसमें कहा है कि विधानसभा में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी इसमें स्पष्ट उल्लेख नहीं है क्योंकि सीधी भर्ती के लिए सीमित प्रतियोगिता परीक्षा कैसे होगी या नहीं बताया गया है .इसमें pt और मुख्य परीक्षा शामिल है इसका जिक्र नहीं है .राजभवन को भेजे गए प्रस्ताव में विधानसभा के द्वारा यह बताया गया है कि यह परीक्षा विधानसभा द्वारा आयोजित की जाएगी लेकिन यह कैसे होगी इसका जिक्र नहीं किया गया है. राजभवन ने यह भी कहा है कि विधानसभा के लिए भर्ती परीक्षा या साक्षात्कार से अपने कर्मचारियों की भर्ती करने का कोई कारण नहीं बनता है इसलिए विधानसभा को राज्य सरकार द्वारा तय भर्ती प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया है कहा गया है कि सभी राजपत्रित कर्मचारी की भर्ती jpsc के माध्यम से ही होनी चाहिए.