झारखंड विधानसभा चुनाव- गुमला में नक्सलियों ने उड़ाया पुल

Share The News

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, यह दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पहले चरण के चुनाव में चतरा, डाल्टेनगंज, लातेहार, छतरपुर ,विश्रामपुर ,गढ़वा गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, हुसैनाबाद,और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन पर 189 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी भवनाथपुर सीट पर हैं, जबकि सबसे कम प्रत्याशी चतरा में चुनाव लड़ रहे हैं जिसकी संख्या केवल नौ है। चुनाव का रिजल्ट 23 दिसंबर को आएगा

राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि मतदाता बड़ी संख्या में में मतदान करें.

नक्सलियों ने गुमला जिले में बिशनपुर स्थित ब्रिज को विस्फोट से उड़ा दिया है। वहां के डिप्टी कमिश्नर शशि रंजन ने बताया कि यहां कोई भी जनहानि नहीं हुई है और इससे मतदाता पर भी कोई असर नहीं पड़ा है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *