एक बाल्टी पानी में मिलाया 1 लीटर दूध और 81 बच्चों में बांटा , शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Share The News

यह मामला यूपी के सरकारी प्राथमिक स्कूल की है जिसमें बच्चों को पीने के लिए दूध दिया जाता है ग्राम पंचायत वार्ड के एक सदस्य देव पाटिया ने यह आरोप लगाया है कि यूपी के सोनभद्र जिले के सलाई बनवा क्षेत्र की है जहां बच्चों को एक बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध मिलाकर दिया जाता है और इससे 81 बच्चों में बांटा जाता है जब बात अधिकारियों तक पहुंची तब बच्चों में दोबारा दूध बांटा गया उनका कहना था कि वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें कई बार बताया कि स्कूल में पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है
स्कूल की रसोईया ने बताया कि सिर्फ 1 लीटर दूध ही उपलब्ध कराया जाता था और उन्हें एक बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध मिलाना पड़ता था हालांकि जांच करने पहुंचे एबीएसए ने बताया कि गलती शिक्षामित्र है और उसे हटा दिया गया है बता दें कि पहले मिर्जापुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें 85 बच्चों को इस तरह का दूध पिलाया जा चुका है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *