प्रेस विज्ञप्ति
05/11/22
बेरोजगार युवाओ का ट्विटर महाअभियान जारी..
आज दिनांक 05 नवंबर शनिवार को झारखण्ड के बेरोजगार युवाओ ने चलाया ट्विटर अभियान। प्राप्त आंकडे के अनुसार 8pm बजे तक लगभग 8 लाख ट्विट हो चुका था वहीं सिर्फ एक हैशटैग #5yearAgeRelaxationJsscExams जेएसएससी परीक्षा में 5 वर्ष की छूट मे 4 लाख से ज्यादा ट्विट हो चुका था जो अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए झारखंड यूथ एसोसिएशन के राजेश ओझा एवं विनय आईएएस अकैडमी रांची की सोनी कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं का यह स्वत ही प्रदर्शन था जिसमें लाखों की संख्या में स्टूडेंट ने ट्वीट किया.
बताते चले वर्तमान हेमंत सरकार के तीन वर्ष होने को है और सरकार रोजगार के नाम पर सिर्फ घोषणा और आश्वासन ही दे रही है। सरकार ने इन तीन वर्ष में न एक ठोस स्थानीय नीति न ही नियोजन नीति बना पाई है जिसके कारण लाखो पद रिक्त पड़े है और न ही परीक्षा हो पा रही है। जिससे झारखण्ड के युवाओ की भविष्य अधर में लटक गई है,बिना अवसर मिले ही लाखो युवाओ की उम्र खत्म हो गई है।
युवाओ ने मजबूरन आन्दोलन की राह पकड़ ली है आज 05 नवंबर इसका आगाज है जो शोसल मीडिया पर आधारित था आगे सड़क पर भी आन्दोलन तेज करने की योजना है।
इस ट्विटर अभियान में झारखण्ड यूथ एशोसियेशन के अलावे देश की बात फाउंडेशन ने समर्थन किया साथ ही विनय आईएएस अकेडमी, स्मृति विद् ऐश्वर्या,उड़ान आईएएस अकैडमी सरीखे तमाम शिक्षक वृंद ने समर्थन दिया।
झारखण्ड यूथ एशोसिएशन के राजेश ओझा ने कहा सरकार झारखण्ड के छात्रों के हित में नीति बनाए और पांच साल उम्र छूट देते हुए सभी रिक्त पद को शीघ्र भरे.
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से झारखंड के स्टूडेंट परेशान हैं और उन्हें नौकरी के लिए दूसरे राज्य का सहारा लेना पड़ रहा है झारखंड youth एसोसिएशन के राजेश ओझा एवं रांची विनय आईएएस अकैडमी के सोनी कुमारी ने कहा कि स्टूडेंट अपना अभियान जारी रखेंगे जब तक की वैकेंसी नहीं निकल जाती है