झारखंड में युवाओं को ठगने का प्रयास ,1523 पदों पर फर्जी विज्ञापन, बेरोजगार युवा मायूस.

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

युवाओं के लिए निकल रहा है फर्जी नौकरी का विज्ञापन 1523 पदों पर, नियुक्ति का फर्जी वेबसाइट पर विज्ञापन युवा रहे सावधान.
राज्य स्तरीय कृषि विपणन प्रबंधन प्रसार प्रशिक्षण संस्थान समिति झारखंड की फर्जी वेबसाइट बनाकर 1523 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकालने के मामले में साइबर थाना में केस दर्ज कराया गया है .इस फर्जी वेबसाइट पर किसी विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी झारखंड में प्रखंड स्तरीय तीन पद जिसमें ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर एवं असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्ति की सूचना प्रकाशित की गई है. फर्जी वेबसाइट पर फर्जी नियुक्ति के विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद निर्देशक ने साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है. निदेशक ने बताया कि झारखंड के ऑफिसियल वेबसाइट www samiti.org है लेकिन एक फर्जी वेबसाइट www.jharkhand agri.com पर प्रकाशित किया गया है फर्जीवाड़ा की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. असली और फर्जी वेबसाइट की रूपरेखा लगभग एक जैसी है अंतर सिर्फ इतना है कि फर्जी वेबसाइट में जाकर सरकार का लोगो स्क्रीन पर बायीं तरफ है और दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ बना है. असली वेबसाइट पर दाहिनी तरफ के JHARKHAND का लोगो है, असली वेबसाइट के सभी सूचना फर्जी वेबसाइट पर भी उसी तरह उपलब्ध है. फर्जी नियुक्ति के लिए जो आवेदन निकल गया है उसमें शुल्क ₹100 से ₹300 तक लिए जा रहे हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *