आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू होने वाला पालना घर क्या है? झारखंड में कितने आंगनबाड़ी केंद्र हैं ?आंगनबाड़ी कैसे काम करता है?

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

झारखंड में 1024 आंगनबाड़ी केंद्र में पलना घर शुरू किया जा रहा है .पालना घर में 6 महीना से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए डे केयर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पालना घर का संचालन केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जाता है. योजना के लिए 60% राशि केंद्र सरकार देती है और 40% राज्य सरकार देती है. पालना घर संचालन के लिए वैसे आंगनबाड़ी केंद्र को मौका दिया जाएगा जिसका अपना भवन है ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र में पलना घर के लिए अलग से कमरा तैयार किया जाएगा. बच्चों के देखभाल के लिए हर पालना घर में दो प्रशिक्षित महिला कर्मी को रखा जाएगा जो आंगनवाड़ी सेविका की निगरानी में कार्य करेगी. एक पालना घर में अधिकतम 25 बच्चों को रखने की सुविधा होगी. यहां बच्चों को खाना या दूध देने के लिए इंडक्शन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. खिलौने और सोने के लिए छोटा सा बेड बेड भी होगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *