Shyamalan abtaknews.live
परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दूर दराज के गांव में रहने वाले सुलभ परिवहन व्यवस्था लागू करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत बस में छात्र, old लोग ,विकलांग लोग, स्वतंत्रता सेनानी, झारखंड के आंदोलनकारी ,महिला और एड्स पीड़ित मुफ्त में यात्रा करेंगे .इसमें प्रखंड ,अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की गई है. इसमें कुछ नई शर्त भी आई है. जिसमें बस संचालक को विशेष वित्तीय सहायता दिया जाएगा. गाड़ी की सीट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. 70 किलोमीटर की जगह अब 125 किलोमीटर तक के रूट पर बस चलेगी. पहले चरण में 250 गाड़ी चलाने का फैसला है .इस योजना के संचालक पर सरकार को एक साल में लगभग 24 करोड़ का अतिरिक्त उठाना पड़ेगा. झारखंड राज्य में लगभग 1 करोड लोगों को मुफ्त में यात्रा की सुविधा मिल पाएगी. 7 से लेकर 42 सीट वाली नई गाड़ी को ही योजना के तहत परमिट मिलेगी .बस संचालक को पहली बार परमिट जारी होने की तिथि से अधिकतम 5 साल तक के लिए रोड टैक्स में छूट दिया जाएगा. परमिट शुल्क, आवेदन शुल्क ,निबंधन शुल्क और फिटनेस शुल्क सिर्फ ₹1 में दे दिया जाएगा .इन गाड़ी को सरकारी बस पड़ाव में प्राथमिकता दिया जाएगा .इस प्रकार के पड़ाव शुल्क व नगर निगम शुल्क की छूट मिल जाएगी .सरकार द्वारा 33 से 42 सीटर गाड़ी को 18 रुपया, 25 से 32 सीटर गाड़ी को ₹15, 13 से 14 सीटर गाड़ी को ₹10 और 7 से 12 सीटर गाड़ी को 7:30 किलोमीटर की दर से वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह सुविधा 5 वर्ष के लिए होगा.