Nilam abtaknews.live
झारखंड के वैसे लोग जो पीएम आवास योजना से वंचित रह गए हैं उनके लिए राज्य सरकार aaबुआ आवास योजना शुरू की है. इस योजना में 8 लाख आवास दिए जाएंगे .जिसमें पक्का मकान 31 वर्ग मीटर में बना होगा .इसके लिए प्रति आवास ₹200000 का प्रावधान किया गया है .लाभुकों का चयन अंक के आधार पर किया जाएगा इसके तहत जिनका कच्चा घर है उन्हें दो अंक और जो आवास विहीन एवं निराश्रित है उन्हें दो अंक, पीटीएस जनजाति को एक अंक ,प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार को एक अंक, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर को एक अंक एवं राज्य केंद्र सरकार की किसी आवास योजना के लाभ से वंचित परिवार को एक अंक दिया जाएगा. अंक के आधार पर लाभुक की वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी . जिम्मेवारी ग्राम सभा को दिया जाएगा. सबसे ज्यादा अंक लाने वाले परिवार को प्राथमिकता मिलेगी. दिव्यांग महिला प्रधान परिवार और जिस परिवार में कोई वयस्क ना हो उसे प्राथमिकता दिया जाएगा
इस योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा
– वैसे लोग जिनके पास चार पहिया गाड़ी है या वह कोई नाव के मालिक है. तीन या चार पहिया agriculture यंत्र है. परिवार का कोई सदस्य सरकारी या सरकारी नौकरी में है. परिवार कोई सदस्य इनकम टेक्स भरता है. प्रोफेशनल टैक्स देता है. उनके घर में फ्रिज है या ढाई एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि है .उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा.