Nitusingh abtaknews.live
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस वर्ष से इंप्रूवमेंट परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव किया. वर्ष 2024 में मैट्रिक इंटर की वार्षिक परीक्षा पास कर चुके जो विद्यार्थी अपने अंक से संतुष्ट नहीं है वह इंप्रूवमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं और इसी साल इस दे सकते हैं. इससे पहले तक मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थी को इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ता था. इंप्रूवमेंट परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल होंगे जो मैट्रिक इंटर की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हो इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विषय की बाध्यता नहीं है. विद्यार्थी चाहे तो सभी विषय का या फिर जिस विषय के अंक से संतुष्ट नहीं है उसकी परीक्षा दे सकते हैं. इंप्रूवमेंट परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव सुन विद्यार्थियों को लाभ होगा जो मेडिकल इंजीनियरिंग और उन प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए हैं .जिसमें 12वीं में प्राप्तांक लाने की बाध्यता होती है . विद्यार्थी को अगर प्रावधान के अनुरूप अंक प्राप्त नहीं हुआ तो भी उनका एक साल बेकार नहीं होगा.