रमेश Jharkhand aajtak
झारखंड में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट कहां लगाया गया है? जहां कचरा से गैस बनाया जाता है?
झारखंड में रांची के पास झिरी में गेल इंडिया द्वारा एक प्लांट लगाया गया है. जो कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट है. पर्यावरण की दृष्टि से देखे तो हरित क्रांति के क्षेत्र में यह गेल इंडिया की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी. शहर को कचरा मुक्त साफ सुथरा रखने के लिए इसे लगाया गया है. इससे प्रतिदिन 5 मेट्रिक टन गैस का उत्पादन हो रहा है. पूरी क्षमता पर इसका प्रतिदिन 15000 घरेलू उपभोक्ता के लिए गैस की आपूर्ति करने लगेगा. 2500 किलोग्राम कंप्लीट बायोगैस प्रतिदिन हो रही है. 7.86 एकड़ में 26 करोड़ की लागत से प्लांट बनाया गया है