झारखंड नॉलेज कॉरपोरेशन गठन के पहले विवादों में क्यों

Share The News

Nilam abtaknews.live

झारखंड में नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना की जा रही है .इसकी स्थापना की जिम्मेवारी राज्य सरकार ने महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी कि एमकेसीएल को दी है. अब यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि यह कंपनी महाराष्ट्र में ब्लैक लिस्टेड है. झारखंड में कंपनी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी विश्वविद्यालय को ई गवर्नेंस सिस्टम, ई लर्निंग सिस्टम के माध्यम से विश्वविद्यालय के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की निगरानी करना सुनिश्चित किया गया है .इसके गठन में झारखंड आईटी विभाग का 45% शेयर होगा और महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का 15% तथा राज्य के विश्वविद्यालय का 40% शेयर होगा. झारखंड में महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की देखरेख में ही एक निदेशक मंडल बनाया जाएगा. जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति को शामिल किया जाएगा .अब आप सोचिए कि जो कंपनी ब्लैकलिस्टेड है, उसे यह जिम्मेवारी देना कितना सही है ?इस कंपनी को महाराष्ट्र में जब ब्लैकलिस्टेड किया गया था उस समय नागपुर यूनिवर्सिटी में काफी विवाद हुआ था. इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ में भी इस कंपनी पर कई प्रकार के अनियमितता का आरोप लगा है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *