Nilam abtaknews.live
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड के कई परीक्षा में स्टूडेंट्स का फोटो हस्ताक्षर वेबसाइट पर नहीं है. इसके बावजूद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी को परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले तक या सुविधा दिया है कि वह परीक्षा केंद्र में अपना पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटो लगा बैंक पासबुक या आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ-साथ छाया प्रति लेकर उपस्थित होंगे. इसके साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेंगे .ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. परीक्षा 20 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थिति में रांची पूर्वी सिंहभूम बोकारो धनबाद और हजारीबाग में हो रही है. उम्मीद किया जा रहा है कि जेएसएससी सीजीएल में भी जिन छात्र एवं छात्राओं का फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है उसे एक मौका जरूर दिया जाएगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्टूडेंट के साथ खड़ी है और वह किसी प्रकार की परेशानी होने देना नहीं चाहती है.
झारखंड में एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है कई स्कूल सरकार को जल्द करनी चाहिए अपॉइंटमेंट
Nilam abtaknews.live
नया सर्वे रिपोर्ट में यह पता चला है कि झारखंड में लगभग आधा से अधिक स्कूल एक या दो शिक्षक के भरोसे ही चल रहा है. प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर तक के स्कूल में यही व्यवस्था है. राज्य में कुल 61.5% ऐसे विद्यालय हैं जहां एक या एक से दो शिक्षक के भरोसे ही चल रहा है. प्रत्येक जिला के द्वारा एक रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें 7266 ऐसे विद्यालय हैं जहां वर्तमान में एक शिक्षक ही काम करते हैं .इनमें से 6729 प्राथमिक विद्यालय हैं और 482 ऐसे विद्यालय हैं जहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है. वही कक्षा 6 से लेकर दसवीं तक संचालित विद्यालय ,कक्षा 6 से 12वीं तक संचालित 28 विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षक है. इसी प्रकार से राज्य में दो शिक्षक वाले स्कूल की संख्या 14525 है. आप अंदाजा कर सकते हैं कि अगर स्कूल में शिक्षक ही नहीं होगा तो पढ़ाई कितना बेहतर होगा? दुमका में 70% ऐसा विद्यालय है जहां एक या दो शिक्षक ही कम कर रहे हैं.
भारतीय हॉकी टीम में झारखंड की निक्की सलीम और संगीता हुई शामिल
Nilam abtaknews.live ,
आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन में 19th एशियन गेम्स हो रहा है. इसके लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है .जिसमें झारखंड के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है .जिसमें निक्की प्रधान ,सलीम tete और संगीता कुमारी शामिल है. 18 सदस्य भारतीय टीम में शामिल निक्की प्रधान खूंटी के hesel के रहने वाली है, जबकि सलीम टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला से है.