परिवारवाद, भ्रष्टाचार, 2014 से पहले राज्य में 14 साल तक गठबंधन की अस्थिर सरकार के मुद्दे पर पीएम मोदी का भाषण केंद्रित हो सकता है। गुमला और डालटनगंज में मोदी की रैलियों में काला कपड़ा पहनकर आने वालों को पुलिस ने रोक दिया है।
राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 79 पर प्रत्याशी उतारे हैं। सिल्ली में सुदेश महतो और हुसैनाबाद में निर्दलीय को भाजपा ने समर्थन दिया है। पलामू और गुमला में जनसभा से पीएम मोदी 9 विधानसभा में मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। मोदी की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
इससे पहले अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी यहां प्रचार के सिलसिले में आ चुके हैं।