जैक द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित- 6 से 19 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क जमा होगा इंटरमीडिएट का फॉर्म

Share The News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक )ने 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी है 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के अपना फॉर्म भर सकते हैं तथा 20 से 26 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं फॉर्म ऑनलाइन लिया जाएगा .

11वीं के विद्यार्थियों को 2020 में परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने तथा पंजीयन कराने की तिथि घोषित कर दी है विद्यार्थी अपना फॉर्म 2 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जमा कर सकते हैंतथा23 दिसंबर से 3 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी


जिला शिक्षा पदाधिकारी के बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को अपना मेल आईडी देने को कहा गया है स्कूल या कॉलेज द्वारा अगर किसी दूसरे का मेल आईडी दिया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल कॉलेज की होगी तथा इससे परीक्षा से संबंधित गोपनीयता भंग हो सकती है

इंटरमीडिएट वोकेशनल की फॉर्म भरने की तिथि घोषित
2020 के पंजीयन पंजीयन के लिए विभाग परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है विद्यार्थी 5 से 20 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा कर सकते हैं तथा 21 से 27 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं.

जिस विद्यार्थी ने 2015- 17 के लिए पंजीयन कराया था और बोर्ड परीक्षा में असफल रहे हैं उसकी इस साल अवधि समाप्त हो गई है तथा उसे इस वर्ष फिर से पंजीयन करानी होंगी. परीक्षा फॉर्म से संबंधित जानकारी जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.nic.inसे प्राप्त कर सकते हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *