जिनकी आंखों पर भ्रष्टाचार का चश्मा उन्हें नहीं दिखता विकास का सूरज- स्मृति ईरानी

Share The News

इचागढ़ /बहरागोड़ा/घाटशिला, -केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को झारखंड के इचागढ़, घाटशिला और बहरागोड़ा में चुनावी सभाएं की।  12:00 बजे बहरागोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुणाल षाडंगी के पक्ष में चुनावी सभा की जिसमें स्मृति ने कहा कि मोदी जी के आशीर्वाद से एवं रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का पिछले 5 वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। लेकिन विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि विकास नहीं हुआ है। 

स्मृति ईरानी अपने साथ योजनाओं की पूरी सूची साथ लेकर आई जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, आयुष्मान भारत योजना,मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना इत्यादि से लाभान्वित लोगों का पूरा ब्यौरा दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1:00 बजे घाटशिला के प्रत्याशी लखन मारडी के पक्ष में चुनावी सभा की जिसमें उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने 11 करोड़ मां बहनों को शौचालय दिया जो शाम होने का इंतजार करती थी .भाजपा सरकार ने देश को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है जिसे पूरा इसे करना हमारा लक्ष्य


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *