Vks jharkhand aaj tak news in
जेपीएससी परीक्षा में सब कुछ होने के बाद भी रिजल्ट रुका हुआ है.2 साल पहले 342 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे .प्रारंभिक परीक्षा 22 अप्रैल 2024 को हुई .जिसमें 7011 सफल हुए थे .मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून तक चला था 2024 में. इसमें 864 अभ्यर्थी सफल हुए .10 जून से 23 जून 2025 तक. इनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ .इंटरव्यू भी 10 जून से शुरू हुआ था. जो पूरा हो गया है लेकिन फाइनल रिजल्ट अभी तक रुका हुआ है.
Vks jharkhand aaj tak news
वहीं दूसरी ओर झारखंड में विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ के 44 पदों पर नियुक्ति के लिए 2 साल पहले जेपीएससी ने वैकेंसी जारी किया था इसकी प्रारंभिक परीक्षा 10 जून 2024 को आयोजित की गई थी. जिसका परिणाम 15 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था. इसके बाद मुख्य परीक्षा 2 अगस्त से 4 अगस्त 2024 तक विभिन्न केंद्र पर लिया गया था लेकिन अभी तक इसका भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है.
अगर जेएसएससी की बात की जाए तो 444 पद के लिए लेडी सुपरवाइजर नियुक्ति परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित किया गया था. शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों की पहली सूची 27 मई 2025 को जारी की गई थी. जिसमें 521 अभ्यर्थी को बुलाया गया था इनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 जून 2025 को किया गया .फिर अनुपस्थित अभ्यर्थी क्या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 जून को हुआ. दूसरी सूची 7 जून 2025 को जारी किया गया. 14 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ. अभी तक इसका भी रिजल्ट रुका हुआ है.
Vks jharkhand aaj tak news
झारखंड के सरकारी स्कूल में 8200 शिक्षक की नियुक्ति 15 दिनों में कर दी जाएगी. क्लास छठी से आठवीं तक के 2600 विज्ञान शिक्षक होंगे. ज्यादातर प्राथमिक शिक्षकों की पोस्टिंग एक शिक्षक वाले स्कूल में की जाएगी. वहां बच्चों की संख्या के अनुसार एक या दो शिक्षक भेजे जाएंगे. इनकी पोस्टिंग जिला स्तर पर होगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी ने यह जानकारी दी है .पहले विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति हो जाएगी. उसके बाद 5600 प्राथमिक शिक्षक का रिजल्ट 10 दिन के बाद जारी हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के 1 महीने के भीतर सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन और पदस्थापन की जाएगी. किस जिले में कितने शिक्षक की नियुक्ति होगी जेएसएससी ने यह जानकारी भी उपलब्ध करवा दिया है.