vinay singh jharkhandaajtak.in
जेपीएससी को ओएमआर सीट भेजने की तिथि सीआईडी ने 7 अगस्त तक बढ़ाई।
सीआईडी ने o.m.r. सीट भेजने की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 5 अगस्त तक तय था। अभी तक 1300 अभ्यर्थी ने अपनी omr सीट भेज दिया है। ओएमआर सीट से जुड़े मामले की छानबीन जारी है। इस मामले में सीआईडी ने अपना अनुसंधान तेज कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार को पकड़ा है। धर्मेंद्र कुमार जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय में काम करता था। उसकी अभय तिवारी के करीबी लोगों से बातचीत होती थी। सीआईडी ने पिछले दिनों 18 जगह पर छापामारी किया था, जिसमें कुछ कोचिंग संचालक को भी पकड़ा था। उनसे भी धर्मेंद्र लगातार संपर्क में रहता था। धर्मेंद्र को कचहरी के नजदीक के अति संवेदनशील इलाके से पकड़ा गया था। सीआईडी की टीम ने धर्मेंद्र के कब्जे, 3 मोबाइल फ़ोन और एक कंप्यूटर जब्त किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया छापेमारी में डिजिटल अभिलेख के साथ किया गया। उमाकान्त उरांव को बरियातु से ,रोशन केरकेट्टा को सदर से ,मनोज कुमार को धुर्वा से, रक्षक सिंह को लखनऊ के कोटवा बख्शी के तालाब थाना क्षेत्र से तथा धर्मेंद्र को कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।