Nitusingh abtaknews.live
जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र लीक मामला का एक महीना हो गया है. इस बीच में SIT को जिम्मेदारी मिली थी कि वह जांच करके दोषी लोगों को गिरफ्तार करें ,ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई पुनरावृत्ति नहीं हो पाए लेकिन प्रश्न पत्र LEAK की जांच के लिए जो SIT बनी है वह अभी तक सिर्फ 5 से लेकर 7-8 लोगों को ही गिरफ्तार कर पाई है .बड़े-बड़े लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है यह भी पता नहीं चला है कि क्वेश्चन पेपर वास्तविक में कहां से लीक हुआ था .अब चुनाव के समय कई अधिकारियों का तबादला होकर दूसरे जिला में भेजा जा रहा है, जो पांच से लेकर 6 टीम बनाई गई थी उसके कई अधिकारी दूसरे दूसरे जिले में शिफ्ट हो गए हैं. ऐसे में अब यह जांच कितना सही दिशा में होगा और कब तक पूरा होगा इसे लेकर संशय बना हुआ है?