Nitusingh abtaknews.live
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JE परीक्षा का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से झारखंड के स्टूडेंट रिजल्ट को लेकर आंदोलन कर रहे थे. देर रात को जारी किए गए रिजल्ट में यह बताया गया है की प्रमाण पत्र का जांच 4 मार्च एवं 5 मार्च को किया जाएगा. जिसमें खान निरीक्षक के 34, जूनियर इंजीनियर अभियंता के नौ ,स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के 55 ,पाइपलाइन इंस्पेक्टर के 15 , अभियंता विद्युत के 53 सहित अन्य विभाग के लिए छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जो अभ्यर्थी जांच के लिए जा रहे हैं उन्हें संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति ,एक स्व हस्ताक्षरित् छाया प्रति तथा हाल में खींचा गया दो पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लेकर उपस्थित होना पड़ेगा. प्रमाण पत्र की जांच में उपस्थित नहीं होने तथा वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में स्टूडेंट की योग्यता समाप्त कर दी जाएगी .इसके साथ-साथ परीक्षा हेतु निर्गत प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेक्निकल डिग्री एवं जाति प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा.