जेईई मेंस 2025 परीक्षा में राज्य के छात्रों का जलवा

Share The News

वैशाली jharkhand aajtak in

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2025 सेक्शन 1 के परिणाम 11 फरवरी, 2025 को जारी किए हैं। इस परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्र से करीब 7000 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया यह पेपर 1 की परीक्षा 22, 23, 24 ,28 और 29 जनवरी को आयोजित की गई थी इसमें राज्य के सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड के टॉपर अभिमन्यु टीबड़ेवाल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए ,यह धनबाद से है। वही जमशेदपुर के उज्जवल आदित्य को 99.98 परसेंटाइल मिला है यह राज्य के टॉप 2 में शामिल है यह परसुडीह हलुदबनी के रहने वाले हैं। पूर्वी सिंहभूम के 300 विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले। इस परीक्षा में देश भर से कुल 4,24,810 छात्राओं ने हिस्सा लिया था और कुल 8,33,325 छात्रों ने और एक ट्रांसजेंडर छात्र ने भी परीक्षा दिया। 10 शिफ्टों की हुई इस परीक्षा में 14 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल्स स्कोर प्राप्त किया जिसमें 13 लड़के और एक लड़की है।जिनमें राजस्थान, दिल्ली, और अन्य राज्यों के छात्र शामिल हैं।JEE एडवांस्ड 2025
सेशन 2 की परीक्षा 1–8 अप्रैल, 2025 को निर्धारित है ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *