जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में बंद

Share The News

चाईबासा-चुनाव बुलेटिन

मीडिया कोषांग,पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-२७४

रविवार,08 दिसंबर 2019

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में बंद

स्ट्रांग रूम बंद करने के समय सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी,संबंधित निर्वाची पदाधिकारी और क्षेत्र के अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि रहे उपस्थित

पश्चिमी सिंहभूम जिले के 52.चाईबासा(अ.ज.जा),54.जगन्नाथपुर(अ.ज.जा),55.मनोहरपुर(अ.ज.जा),56.चक्रधरपुर(अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्रों के पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा चाईबासा के महिला कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में आज अपना पोल्ड ईवीएम जमा कर दिया गया।सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा सभी कागजात निरीक्षण के उपरांत पोल्ड ईवीएम को वज्रगृह में सुरक्षित रखने के उपरांत सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं क्षेत्र के अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया।

जिला उपायुक्त ने बताया कि महिला कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम तीन स्तर के सुरक्षा घेरे में रहेगा।राजनीतिक दलों के अभिकर्ता के द्वारा स्ट्रांग रूम निगरानी हेतु विशेष व्यवस्था की गई है एवं परिसर में निर्मित कैंप में सीसीटीवी फुटेज का लाइव प्रसारण करने की भी व्यवस्था की गई है।अभ्यर्थी या राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपयुक्त पहचान पत्र दिखाकर इस कैंप में रह सकते हैं,बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।

ज्ञात रहे कि विगत 7 दिसंबर को 692 मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा अपना पोल्ड ईवीएम मशीन वज्रगृह में जमा किया गया था।

आज चुनाव तिथि के 1 दिन बाद वापस लौटने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा पोल्ड ईवीएम मशीन जमा किया गया है।

Team PRD(Media Cell) Chaibasa.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *