निगम समेत शिक्षा निदेशालय के स्कूल में विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पुरुष अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 साल की छुट दी जाएगी । पहले 10 साल तक की छूट केवल महिलाओं को ही दी जाती थी ।

उपराज्यपाल ने अभ्यर्थियों को छूट देने का फैसला किया है और विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दी गई हैं। दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित आगामी भर्ती परीक्षा में विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।

वर्तमान में 3500 सीट है जिसमें 1500 सीट ही भरा गया है 2000 सीट अभी भी खाली हैं बता दें कि पीजीटी पर पहले से ही महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 साल तक की छूट दी जा रही थी ।

डीएसएसबी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे मुखबधिर, दृष्टिबाधित, दिव्यांग एवम मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 4 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया आयोजन की जा रही है परंतु अभी भी स्कूल के पद खाली है।