जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने अपनी एक अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की ,उन्होंने राजनीतिक पार्टी का नाम भारतीय जनमोर्चा रखा है उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पार्टी का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा ,फिलहाल जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी में पार्टी सभी लोगों से मिलकर काम करेगी सरयू राय ने आज प्रशासन से जवाब मांगा कि स्वर्ण मंडप ,टाउन हॉल और यात्री विश्राम का पैसा जो कलेक्शन होता है वह कहां जाता है ,किसके द्वारा इसे संचालित किया जा रहा है .

तत्काल मौके पर प्रशासन के लोगों ने कुछ भी नहीं कहा उन्होंने मोहलत मांगी कि कुछ दिन में जांच करके वह बता देंगे वहीं दूसरी ओर महारदा जलापूर्ति योजना को 24 जनवरी को भ्रमण करने के बाद इसके बारे में वह बताएंगे कि पूर्वी में विकास कितना हुआ है और कितना होना चाहिए था.

सरयू राय से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी पूर्व पार्टी भारतीय जनता पार्टी में वापस जाएंगे तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है वह चाहते हैं कि नए संगठन को बनाकर काम करें इसके लिए उन्होंने अजय कुमार मुकुल मिश्रा और बृजेश सिंह को अलग-अलग क्षेत्र में काम करने की जिम्मेवारी सौंपी है.