गृह मंत्रालय द्वारा “अनलॉक दो” में सभी विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान में परीक्षा आयोजित कराने की इजाजत दे दी है बता दें कि मंत्रालय द्वारा यह कहा गया है कि विश्वविद्यालयों और संस्थानों को परीक्षाओं के आयोजन सितंबर में करा सकती है। परीक्षाओं के संबंध में यूजीसी और विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के निर्देशानुसार सालाना परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन होने के कारण होने के कारण सभी विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थाओं को बंद कर दिया गया था । हालांकि अभी स्कूलों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थानों को नियमित रूप से चलाने की अनुमति नहीं दी गई है।