गर्मी में इन 10 फलों का सेवन आपको कैंसर और ह्रदय रोग से बचाने का करेगा काम#जानें कौन सा फल अच्छा # आइए जाने उन फलों के नाम जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं

Share The News

गर्मी में इन 10 फलों का सेवन आपको कैंसर और ह्रदय रोग से बचाने का करेगा काम, जानें कौन सा फल अच्छा आइए जानते हैं गर्मी में खाए जाने वाले कुछ ऐसे फलों के बारे में, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।
गर्मी में इन 10 फलों का सेवन रखेगा हेल्दी
क्या आप हर दिन फल खाते हैं? फल खाने से न सिर्फ आप खुद को फिट रख सकते हैं बल्कि आप कई बीमारियों से दूर भी रह सकते हैं। गर्मी के दिनों में खासकर जब आपको भूख लगती है और आपके पास खाने के ज्यादा हेल्दी विकल्प मौजूद नहीं होते हैं तो फल आपके पास एक हेल्दी विकल्प के रूप में मौजूद होता है। फल खाने से न सिर्फ आपको अपना पेट भरने में मदद मिलती है बल्कि आप अपने शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान कर सकते हैं। गर्मी में खासकर आपको एनर्जी की खासी जरूरत होती है, जिसके लिए फल हमेशा से आपके पास उपलब्ध होता है। आइए जानते हैं गर्मी में खाए जाने वाले कुछ ऐसे फलों के बारे में, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।
1-चकोतरा
खट्टे फलों का राजा कहा जाता है चकोतरा को। चकोतरा न सिर्फ सबसे ज्यादा सेहतमंद फलों में से एक है बल्कि ये ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है। चकोतरा में विटामिन और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वजन घटाने से लेकर शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक में मदद करती है। गर्मी में चकोतरा का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
2-अनानास
जब भी बात फलों की होती है तो अनानास को उन फलों में से एक माना जाता है, जो सबसे ज्यादा हेल्दी होते हैं। अनानास पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जिस कारण इसे सुपरफ्रूट भी कहा जाता है। अगर आप नियमित रूप से एक कप अनानास रोज खाते हैं तो आप अपने दिन की जरूरत का विटामिन पूरा कर लेते हैं।
3-जामुन
जामुन भले ही दिखने में छोटा हो लेकिन इसके गुण आपको चौंका कर रख देंगे। जामुन खाने से न सिर्फ याददाश्त तेज होती है बल्कि ये फल आपके पाचन तंत्र को सुधारने में भी आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं जामुन आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा जामुन, ब्लड शुगर को कंट्रोल कर आपकी डायबिटीज की परेशानी को भी कम करता है।
4-आम
फलों का राजा आम सिर्फ नाम का ही राजा नहीं है बल्कि इसमें ऐसे ढेर सारे गुण पाए जाते हैं, जो इसे वाकई में राजा बनाने का काम करते हैं। आम ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा होता है, इसलिए ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है | आम में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं।
5-संतरा
चकोतरा के बाद संतरा ऐसा दूसरा फल है, जो खाना में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। संतरा विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है, जो कई बीमारियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। संतरा खाने से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि आपका ह्दय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। संतरे का सेवन आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में भी मदद करता है और कैंसर के खतरे को कम करता है।
6-खजूर
खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट या फिर फल है, जो आयरन के सबसे बेहतर स्त्रोत के रूप में जाना जाता है । खजूर के नियमित सेवन करने से किसी भी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी जल्द ही दूर हो जाती है। इतना ही नहीं खजूर हड्डियों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने में भी मदद करता है।
7-खरबूजा
गर्मियों के दिनों में कुछ फल लोगों के पसंदीदा होते हैं, जिसमें से एक है खरबूजा। खरबूजा का सेवन न सिर्फ आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करता है बल्कि आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करता है। खरबूजे का सेवन आपको तनाव से भी राहत दिला सकता है।
8-आडू
विटामिन ए और सी के सबसे अच्छे सोर्स में से एक आडू का नियमित रूप से सेवन आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी प्रदान करता है, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है बल्कि आपके ह्दय स्वास्थ को भी दुरुस्त रखता है। इसके अलावा ये बॉडी में तुरंत ऊर्जा प्रदान करने का काम भी करता है।
9-कीवी
बाजार में डेंगू के समय बिकने वाला कीवी विटामिन सी और कॉपर के अलावा फाइबर का भी काफी अच्छा स्त्रोत है। मौजूदा वक्त में पूरे साल उपलब्ध रहता है और इसका सेवन आपको अनिद्रा और ब्लड प्रेशर जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। आप नियमित रूप से इस फल का सेवन कर सकते हैं।
10-अंजीर
एक फल ऐसा भी है, जो ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जिसका नाम है अंजीर। अंजीर विटामिन ए,बी1,बी2 का काफी अच्छा स्त्रोत है और इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो कई तरीके से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के साथ-साथ एंटी एंजिंग के प्रभाव को कम करते हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *