ऑल सेंट चर्च के कार्यक्रम में शामिल हुए विनय सिंह एवं दीपक पूर्ति कहा- बच्चों को करियर की जानकारी स्कूल से होनी चाहिए.

Share The News

nilam jharkhandaajtak.in

चाईबासा स्थित all saint चर्च में आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की कैरियर जानकारी दी गई. इसका संचालन एसपीजी मिशन स्थित चर्च के अंदर किया गया था. जिसमें नर्सिंग ,यूपीएससी, जे पीएससी, बिजनेस मॉडल सहित पादरी कैसे बने. इसे लेकर एक सेमिनार आयोजित किया गया था. जिसमें जमशेदपुर से विनय सिंह एवं दीपक पूर्ति, और एंथनी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मुंडू जी ने कहा कि पादरी बनने के लिए ग्रेजुएशन की आवश्यकता होती है और इसे देखते हुए बच्चों को आगे चलकर इस संबंध में पढ़ाई करके जनमानस की व्यवस्था हेतु सोचना चाहिए. दीपक पूर्ति ने कहा की बिजनेस करते हुए आप कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं. इसके साथ-साथ आपको संतुष्टि होती है कि अपने कार्य को बेहतर तरीके से किया है उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रकार के आपदा में प्रत्येक प्रकार की समस्या में किसी को समस्या तो होती है लेकिन यह दूसरे लोगों को अवसर प्रदान करती है कि वह इसके लिए कुछ नए सोंच को विकसित करे. विनय सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल के दिनों में ही अपने करियर विकल्प तलाश लेना चाहिए और प्रत्येक विषय का एक अपना महत्व होता है आर्ट्स विषय के बारे में उन्होंने कहा कि इस विषय से आगे चलकर स्टूडेंट यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर सकते हैं अगर किसी व्यक्ति को इंजीनियरिंग मेडिकल में रुचि नहीं है तो वह आर्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *