एसबीआई में एक्जीक्यूटिव के 326 पदों पर नियुक्ति आवेदन मांगे गए हैं जिसमें सोशल बैंकिंग एंड सीएसआर के 85 पद एवं 241 सिनीयर एग्जिक्यूटिव के पदों पर 13 जुलाई 2020 तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इसके लिए शैक्षणिक योग्यता रूरल इकोनामी एग्रीकल्चर एंड एलाइड एक्टिविटीज एवं हॉर्टिकल्चर में 4 वर्षीय स्नातक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और सीनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 35 वर्ष रखी गई है।

इसका आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को ₹750 तथा एससी/एसटी व दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इसमें उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा इसकी विस्तृत जानकारी www.sbi.co.in प्राप्त कर सकते हैं।