एसबीआई ने रात में एटीएम से कैश निकासी के लिए ओटीपी किया अनिवार्य

Share The News

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए ओटीपी बेस्ड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है । बता दें कि यह नया नियम एक जनवरी 2020 से लागू किया जाएगा । इसके तहत रात में एसबीआई एटीएम से कैश निकासी करने वाले लोगों के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया जायेगा।

अक्सर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले सुनने में आते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से इस पर रोक लगेगा । बता दें कि बैंक द्वारा जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि एसबीआई के ग्राहक यदि दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो यह सिस्टम उन पर लागू नहीं होगा।


एसबीआई के ग्राहकों को रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे के बीच 10,000 से ज्यादा कैश निकालने के समय अपने पास रजिस्टर्ड मोबाइल रखना होगा। जिससे ट्रांजैक्शन के दौरान बैंक की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा बता दें कि एटीएम में पासवर्ड के साथ यह ओटीपी नंबर भी इंटर करना अनिवार्य होगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *