उन्नत भारत अभियान एनआईटी जमशेदपुर शाखा की नई टीम के द्वारा उन्नत भारत अभियान के झारखंड के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रंजीत प्रसाद के सरायकेला खरसावां जिले के गोद लिए हुए गांव का दौरा किया। इस दौरान गांव के नागरिकों को वहां के उद्यम और विकास की संभावनाओं की चर्चा की और भावी विकास के क्षेत्र को समझने का प्रयास किया। इसके बाद टीम ने रंगामा दिया गांव में हो रही मोती की खेती का दौरा किया इस प्रकार की खेती को गांव का आर्थिक विकास का बीज माना।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मूर्ति की फसल में 18 महीने का वक्त लग जाता है और इस स्थिति से उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिलता है। टीम के द्वारा गांव की पोल्ट्री फॉर्म का भी दौरा किया जाए जहां पर दूसरे गांव के अन्य इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देने की बात की गई।