अब जरा प्यार से सोचिए तो रेडियो के चैनल भी बदलेंगे ,टीवी के चैनल भी बदलेंगे, कार के दरवाजे और खिड़की खुलेंगे
Nitusingh abtaknews.live
जब आप काफी थक जाते हैं तो यह सोचते हैं कि काश ऐसा होता कि हम सोचते और पंखा चलने लगता ,हम सोचते और टीवी ऑन हो जाता ,यानी कि बिना रिमोट कंट्रोल का और बिना स्विच रेडियो का चैनल बदल जाता .तो आपकी इंतजार समाप्त हो रही है यानी कि अब ऐसा टेक्नोलॉजी आ चुका है जिसमें बिना कोई बटन दबाए आप फोन कॉल का जवाब दे देंगे ,आप जहां जाना चाहते हैं आप कार को सिर्फ बोल देंगे और वह चला जाएगा. ऐसा आप फिल्मों में देखते थे लेकिन मर्सिडीज़ कंपनी ने एक ऐसी टैक्लॉजी तैयार की है जो ब्रेन कंप्यूटर से विजन करेगा और आपके सभी सोचने वाली फीचर को पूरा करेगा. इस टेक्नोलॉजी में यूजर को वियर बेल ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस पहनकर डिजिटल डैशबोर्ड में लगे सेंसर पर फोकस करना है तो फिर कार की तैयारी दिमागी तरंग का विश्लेषण कर लेगा और यह देख लेगा कि आप फोकस किस बात पर कर रहे हैं और इसे वक्त कमांड के तौर पर ले लेगी यानी कि जो रास्ता पहले से कंप्यूटर में फीड किया हुआ है अगर आप उसमें से किसी रास्ते पर जाने के लिए सिर्फ सोचेंगे तो कार अपने से फोकस कर लेगा. इसी प्रकार की तकनीक फॉक्सवैगन आईडी लाइफ और हुंडई ने भी तैयार कर लिया है. इस आधुनिक तकनीक के युग में प्रतिदिन कुछ ना कुछ अचरज करने वाली टेक्नोलॉजी आ जाती है अब देखना होगा कि अगली तकनीक कौन सी होगी