अब कुत्तों के पास भी होगा फोन! वीडियो कॉल पर मालिक से कर सकेंगे बात

Share The News

अब कुत्तों के पास भी होगा फोन! वीडियो कॉल पर मालिक से कर सकेंगे बात
इस डिवाइस को प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस (Dog Phone device) कहा गया है. ये डिवाइस कुत्तों की गतिविधियों को भी पहचान सकती है. इसे आप अपने कम्प्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और वीडियो कॉल के जरिए आपके पालतू कुत्ते आपसे बात कर सकते हैं.
डॉक्टर इलियेना ने अपने कुत्ते के लिए बनाई खास डिवाइस
अपने कुत्ते से कनेक्ट रहने के लिए इलियेना ने बनाई डिवाइस
डिवाइस को शेक करने पर होने लगती है वीडियो कॉल
हम सभी जानते हैं कि मोबाइल फोन (Mobil Phone) हमारे लिए कितना ज्यादा जरूरी है. फोन के बिना तो अब हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. लेकिन अब सिर्फ इंसानों के पास ही नहीं बल्कि कुत्तों के पास भी फोन (Dog Phone) होगा और वह अपने मालिक से वीडियो कॉल (Video Call) पर बात कर सकेंगे.
क्या हुआ चौंक गए न आप! दरअसल, वैज्ञानिकों (Scientists Created Dog Phone) ने अब एक ऐसी डिवाइस (Dog Phone device) बनाई है, जिससे कुत्ते अपने मालिक से वीडियो कॉल पर घर बैठे(Unique Device for dogs) बात कर सकेंगे. वैज्ञानिकों ने जो डिवाइस बनाई है, वह एक गेंद की तरह दिखती है.
इस डिवाइस को प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस कहा गया है. ये डिवाइस कुत्तों की गतिविधियों को भी पहचान सकती है. इसे आप अपने कम्प्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और वीडियो कॉल के जरिए कुत्ते आपसे बात कर सकते हैं. यह बहुत ही अनोखा आविष्कार बताया जा रहा है.

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की डॉक्टर ने बनाया ये डिवाइस
इस डिवाइस को यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो (University of Glasgow) की डॉक्टर इलियेना (Dr Ilyena Hirskyj-Douglas) ने ऑल्टो यूनिवर्सिटी (Aalto University) के अपने एक साथी के साथ मिलकर बनाया है. डॉक्टर इलियेना ने इस डिवाइस को अपने 10 साल के पालतू कुत्ते के लिए बनाया है, जो अब दुनियाभर के लिए किसी वरदान की तरह है. डॉक्टर इलियेना के कुत्ते का नाम ‘जैक’ है.
बता दें कि डॉक्टर इलियेना एनिमल-कम्यूटर इंटरैक्शन की स्पेशलिस्ट हैं. डॉक्टर इलियेना का कहना है कि दुनियाभर के डॉग लवर्स अपने कुत्ते से हर समय कनेक्ट रहना चाहते हैं. इसके लिए वह एक डिवाइस चाहते थे. वैसे तो तमाम तरह के स्मार्ट टॉयज़ मौजूद हैं लेकिन डॉग कनेक्शन डिवाइस नहीं था. इलियेना ने जब अपने डॉगी जैक को डॉगफोन डिवाइस के साथ कनेक्ट करना चाहा तो ये कनेक्ट हो गया. गेंद की तरह दिखने वाली इस डिवाइस को हिलाने के बाद इसमें लगे एक्सीलेरोमीटर ने काम करना शुरू कर दिया और इससे वीडियो कॉल होने लगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *