Pt परीक्षा में Upsc में 2025 में यह हो सकता है cutoff. पिछले 5 वर्षों के anaylysis पर आधारित

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है. स्टूडेंट मुख्य परीक्षा की तैयारी में लग गए हैं. लेकिन उन्हें यह डर सता रहा है कि इस बार कट ऑफ क्या जाएगा. जानकारी के मुताबिक अगर पिछले 5 वर्ष का अध्ययन किया जाए तो उत्तर सामने आ जाएगा .वर्ष 2024 में 44 क्वेश्चन सामान्य वर्ग में कट ऑफ था .ओबीसी में भी लगभग उतना ही था. एससी केटेगरी में 40 क्वेश्चन और शेड्यूल ट्राइब कैटेगरी में 37 क्वेश्चन था. इसी प्रकार से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में वर्ष 2023 की बात की जाए तो सामान्य वर्ग में कट ऑफ सिर्फ 38 क्वेश्चन था. ओबीसी में 37 क्वेश्चन था . जनरल वर्ग में 2022 में भी 44 प्रश्न सही होने पर चयन हो गया था .सामान्य वर्ग में 2021 में 44 प्रश्न. वर्ष 2020 में यह बढ़कर 46 प्रश्न हो गया था. जनरल स्टडी के पेपर में एक प्रश्न दो अंक का होता है यानी कि अगर 44 प्रश्न कोई सही करता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे लेकिन यह ध्यान रखना है की यूपीएससी की परीक्षा में पहले एप्टीट्यूड का पेपर चेक होता है. कभी-कभी अच्छे-अच्छे बच्चे एप्टीट्यूड के पेपर में ही फेल कर जाते हैं .जिसके कारण उनका जनरल स्टडी का पेपर चेक ही नहीं हो पाता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *