Jharkhand current affairs 8 october 2023

Share The News

Nilam abtaknews.live

1. मुख्यमंत्री सिकटिया मेगा lift सिंचाई योजना क्या है ?इसमें कितना पैसा खर्च हुआ है? कितने पंचायत को लाभ मिलेगा? कितनी भूमि की सिंचाई की जाएगी

– देवघर एवं जामताड़ा जिले में वैसी जमीन जो बहुत अधिक ऊंचाई पर है और नहर के द्वारा सिंचाई संभव नहीं है उसे क्षेत्र में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है. सिकटिया गांव के पास अजय बैराज के upstream से पंप मीटर से जल पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई सुविधा दी जाएगी. इस क्षेत्र में खास तौर पर सरसों मूंग गेहूं और मकई की खेती होती है .इस योजना से इस क्षेत्र के 27 पंचायत के 111000 किसानों को लाभ मिलेगा. लगभग 13164 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो पाएगी. योजना से sarath प्रखंड के 6 karo प्रखंड के 6 विद्यासागर प्रखंड की 12 और जामताड़ा प्रखंड के तीन पंचायत को लाभ होगा .यह योजना वर्ष 2023 में शुरू की जा रही है जो 2026 में पूरा होगा. इसके अलावा दुमका जिले के मसलिया एवं रामेश्वर प्रखंड में भी मेगा लिफ्ट योजना का शुरूआत किया गया है .इसके निर्माण में लगभग 500 करोड़ रूपया खर्च होगा

2. झारखंड में पलायन रोकने के लिए और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण पशुपालक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कौन सी योजना चलाई जा रही है ?

-इसके लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाई जा रही है .इस योजना के लिए सरकार ने लगभग 349 करोड रुपए का loan आवंटित किया है .सरकार की ओर से प्रत्येक जिला के अनुसार पशु पक्षी के वितरण के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है.

3. वर्ष 2023 में झारखंड में शुरू की गई हर्ष जोहर पाठ्यचर्या क्या है?

-झारखंड में यह 80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं 41 अन्य विद्यालय में शुरू किया गया है. यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रोजेक्ट (sampoorna)के तहत किया जा रहा है इसके तहत स्कूल में बच्चों के अंदर सोशल इमोशनल लर्निंग, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, इंटरएक्टिव सत्र, सेफ स्पेस फॉर लर्निंग के माध्यम से जीवन कौशल विकसित किया जाएगा. यह छठी क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों के बीच चलाई जा रही है.

4. वर्ष 2023 में झारखंड के पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर करने के लिए किस राज्य का मॉडल को सभी पंचायत को दिखाया गया है?

– इसके लिए केरल की पंचायती राज व्यवस्था का अध्ययन कराया गया है जिस्म अलग-अलग प्रखंड के मुखिया को केरल राज्य सरकार के द्वारा भेजा गया है.

5. दिल्ली में बलिदानों के याद में बनने वाली अमृत वाटिका में कितने प्रखंड की मिट्टी भेजी गई है?

– यह कार्यक्रम मेरे माटी मेरा देश अभियान को लेकर चलाया जा रहा है. जिसमें अंगरा प्रखंड के सभी 21 पंचायत की एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला में जमा किया गया.इसे अब दिल्ली भेज दिया जाएगा.

6. झारखंड में एससी एसटी एक्ट को लेकर कई नियम बनाए गए हैं यह एक्ट किस वर्ष लागू किया गया था?

– हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एससी एसटी केस की जांच किसी अधिकारी से कर सकते हैं राज्य. एससी एसटी अधिनियम 1989 के तहत अपराधों की जांच की राज सरकार की शक्ति को किसी नियम के जरिए काम नहीं कर सकते हैं यह कहा गया है.

7. झारखंड राज्य को विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो प्रमुख कौन से उत्पादन निगम बनाए गए हैं ?

-इसके लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम एवं नॉर्थ करणपुरा थर्मल पावर प्लांट बनाया गया है. इसके अलावा रांची में गेतलसूद dam पर 100 megawatt का सोलर फ्लोटिंग और करीब 400 मेगावाट का अदानी पावर से भी बिजली मिलने की संभावना है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *