DRDO#ISRO#विश्व छात्र दिवस#भारत में रूसी कोरोना वायरस के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी#चीन में मानवाधिकारों के समर्थन में मजबूती से खड़ा रहेगा कनाडा(International Current affairs)

Share The News

: International Current affairs:-विश्व छात्र दिवस:-2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।इसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक “डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम” के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है।डॉ. अवुल पाकिर जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे, वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।डॉ. कलाम एक प्रसिद्ध लेखक भी थे, उनकी पुस्तकें विशेषतः छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। डॉ. कलाम द्वारा रचित प्रमुख पुस्तकें हैं : इंडिया 2020, विंग्स ऑफ़ फायर, इग्नाइटेड माइंडस, द लुमिनस स्पार्क्स, मिशन इंडिया, इंस्पायरिंग थॉट्स, इन्डोमिटेबल स्पिरिट, टर्निंग पॉइंट्स, टारगेट 3 बिलियन, फोर्ज योर फ्यूचर, ट्रांसेंडेंस : माय स्पिरिचुअल एक्सपीरियंस विद प्रमुख स्वामीजी, एडवांटेज इंडिया : फ्रॉम चैलेंज टू अपोर्चुनिटी आदि थे।
वे भारत के राष्ट्रपति से पहले रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) में लगभग 4 दशकों तक वैज्ञानिक तथा साइंस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्य किया। भारत के नागरिक अन्तरिक्ष कार्यक्रम तथा सैन्य मिसाइल विकास कार्यक्रम में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। मिसाइल विकास कार्यक्रम में योगदान के लिए उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ़ इन्डिया” कहा जाता है।वर्ष 2009 में उन्हें “हुवर मैडल” प्रदान किया गया तथा 2013 में “NSS वोन ब्राउन” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 1998 में किये गये पोखरण-II परमाणु परीक्षण में भी उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वर्ष 1997 में उन्हेंं उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
गेल ने साबित कर दिया है कि वह महान बल्लेबाज है।
किंग्स इलेवन पंजाब के कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पुनर अपने साथी खिलाड़ी क्रिस गेल की सराहना करते हुए कहा है कि, गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साबित कर दिखाया है कि वह t-20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज है । गेल ने बेंगलुरु के खिलाफ 45 गेंदों में एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और कप्तान लोकेश राहुल के साथ मिलकर 93 रन की साझेदारी की थी ,जिसके बदौलत पंजाब ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था। गेल का इस सत्र में यह पहला मुकाबला था । पूरन ने कहा, मेरे लिए गेल t-20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज है , जब गेल बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको हमेशा लगता है कि टीम मैच जीत सकती है । जब वह क्रीज पर होते हैं तो डगआउट में अलग ही माहौल होता है । एक बल्लेबाज होने के नाते हम चाहते हैं कि गेल जैसा बल्लेबाज मध्यक्रम में रहे उन्होंने कहा गेल ने धीमी शुरुआत की थी जिससे हमें कोई दिक्कत नहीं है , क्योंकि उन्होंने काफी समय पहले क्रिकेट खेला था । उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है कि उन्होंने क्यों t-20 का महानतम बल्लेबाज कहा जाता है गेल को रन बनाते देखना काफी सुखद है।

भारत में रूसी कोरोना वायरस के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी-
भारतीय दवा महानियंत्रक ने कोरोनावायरस के खिलाफ रूस की वैक्सीन स्पूतनिक -5 के दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के खिलाफ मंजूरी दे दी है। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने शनिवार को यह जानकारी दी है। डीआरएल और रूस के सरकारी फंड के बीच भारत में इस वैक्सिंग के ट्रायल और वितरण को लेकर करार भी हो चुका है । डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के को- चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जीवी प्रसाद ने एक बयान में कहा है कि कंपनी के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उसे स्पूतनिक-5 वैक्सिंग के लिए भारत में क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है कंपनी कोरोनावायरस के खिलाफ जल्द ही एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन लेने के लिए प्रतिबंध है। रूस की गमालया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट और रशियन डायरेक्टर इन्वेस्टमेंट फंड ने मिलकर यह वैक्सीन को तैयार किया है। भारत में ट्रायल के लिए (आरडीआईएफ) की तरफ से डॉ रेड्डीज को वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक दी जाएगी (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल डिमित्रीव ने कहा है कि क्लिनिकल डाटा के अलावा भारतीय नियामक के साथ सहयोग कर हम खुश हैं । हम अपने यहां तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का डाटा भी उपलब्ध कराएंगे ।यह डाटा भारत में स्पूतनिक -5 के क्लिनिकलविकास को मजबूती देगा इस वैक्सीन का अभी रूस और संयुक्त अरब अमीरात में तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है।
चीन में मानवाधिकारों के समर्थन में मजबूती से खड़ा रहेगा कनाडा-
चीन और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है । शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुडो ने यह ऐलान किया है कि उनका देश चीन में होने वाले मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा। गुरुवार को कनाडा में चीन के राजदूत ने हांकांग छोड़ कर आ रहे लोगों को शरण नहीं देने के संबंध में ओटावा को चेतावनी दे दी थी । राजदूत कोंग पीयू ने यह कहा था कि अगर कनाडा हांगकांग मैं रहने वाले तीन लाख कनाडाई नागरिकों के बारे में और वहां के कारोबार कर रही कंपनियों में बारे में सोचता है तो उसे चीन के हिंसा से लड़ने के प्रयासों में सहयोग करना होगा। टूडो ने कहा हम मानवाधिकारों के समर्थन में मजबूती से खड़े रहेंगे। चाहे वह ऊईगर समुदाय की परेशानियों के बारे में बात हो या फिर हांगकांग की चिंताजनक स्थिति के बारे में या फिर चीन की बलपूर्वक कूटनीति के बारे में बात करना हो दोनों ने कहा है कि कनाडा दुनिया भर में अपने सहयोगियों और अमेरिका ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन यूरोपीय देशों के साथ खड़ा है जो मानवाधिकार उल्लंघन के प्रति चिंतित है उधर विपक्षी कंजरवेटिव नेता इरिन ओटूले मैं अपने बयान के लिए चीनी राजदूत से माफी मांगने को कहा है‌‌। ऐसा नहीं करने पर सरकार से उसे देश से निकाल देने की मांग की है उन्होंने कहा है कि चीनी राजदूत का बयान स्पष्ट रूप से हांगकांग में रह रहे तीन लाख कनाडाई लोगों को धमकी की तरह है पिछले साल हांगकांग और चीन की सरकारों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन तेज हो गए थे। सरकारों के खिलाफ लोगों की भावनाओं और गुस्से को दबाने के लिए चीन ने हांगकांग में एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया जो जून से प्रभावित है। इस कानून में अलगाववादी आतंकवादियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही शहर के आंतरिक मामले में विदेशी ताकतों के साथसांठगांठ पर भी रोक लगाई गई है। अमेरिका ब्रिटेन और कनाडा ने चीन पर शहर की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *