Dalma पर्वत के ऊपर गेस्ट हाउस में में तीन दिन फ्री रहने का मिल रहा है मौका, बस करना होगा यह काम

Share The News

Rajan jharkhand aajtak in

जमशेदपुर स्थित दलमा वन विहार में दो रात और 3 दिन गुजारने का अवसर प्रत्येक व्यक्ति को दिया जा रहा है इसके लिए दलमा वन प्राणी क्षेत्र को एक नया ब्रांड बनाने के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है .जिसका टैगलाइन सबसे अच्छा होगा उसका चयन किया जाएगा और उसके बाद उसे दलमा पहाड़ के टॉप पर बने रिसोर्ट में रहने का अवसर प्राप्त होगा. यह अवसर निशुल्क दिया जाएगा. जिसमें वह व्यक्ति दो रात और तीन दिन फ्री में बिता सकता है.इस दौरान दलमा पर्वत पर रहने वाले जीव जंतु का अवलोकन भी वह कर सकेगा .गौरतलब है की दलमा पहाड़ भारत का सबसे पुराने ज्वालामुखी में से एक है. यहां पर हाथी वन्य जीव अभ्यारण भी बनाया गया है. यह सारंडा जंगल के अंतर्गत आने वाला वन प्रदेश है. हाल के दिनों मे यहां बाघ भी देखा गया है. इसके लिए जो लोग टैगलाइन देना चाहते हैं वह डीएफओ जमशेदपुर दलमा के ऑफिस में जमा कर सकते हैं. यह जानकारी dfo सबा आलम अंसारी ने कहा कि यहां पर पर्यटन और वन संरक्षण के लिए देश में एक बड़ा ब्रांड तैयार किया जाना है जरूरी है कि इसको एक नया टैगलाइन दिया जाए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *