Nidhi abtaknews.live
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में 64 सीडीपीओ की नियुक्ति में और भी विलंब हो सकती है .इसका मुख्य कारण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जेपीएससी को नियुक्ति के लिए जो नियमावली भेजा गया है ,उसका मुख्य परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगा या सब्जेक्टिव होगा अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है. हालांकि जो पैटर्न बताया गया है उसके अनुसार मुख्य परीक्षा में हिंदी एक सौ अंक में से 30 अंक क्वालीफाइंग होगा और इसके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे जबकि सामान्य अध्ययन का दो प्रश्न पत्र एक सौ एवं एक सौ अंक का होगा. इसके साथ साथ प्रतिभागियों को वैकल्पिक विषय के रूप में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र ,श्रम एवं समाज कल्याण विषय में से किसी एक विषय को चयन करना पड़ेगा. जो वैकल्पिक विषय होंगे उसका दो प्रश्न पत्र होगा प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंक का होगा .यानी कि वैकल्पिक विषय 400 अंक का होगा .यहीं पर यह संशय है कि मुख्य परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगा या सब्जेक्टिव होगा. इसलिए नियुक्ति नियमावली में संशोधन जरूरी है ऐसा करने के लिए पहले कैबिनेट से एक स्वीकृति लेनी पड़ेगी या फिर पत्र भेजकर इसकी जानकारी आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी .ऐसे ही आवेदन मंगाने की तिथि को और अधिक बढ़ाया जा सकता है.