Bihar Police Constable Post: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से शुरू होंगे आवेदन

Share The News

Bihar Police Constable Vacancy Notification: जो उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के माध्यम से 365 पदों पर उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। बता दें, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 19 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे।

 यहां जानें योग्यता

– उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

– उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की हो। या  बिहार राज्य सरकार के मदरता बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रजी सहित) अथवा आचार्य  (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र  हासिल किया हो।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

– इस पद के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें, लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कक्षा 10वीं  के स्तर की होगी।

–  ये परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

यहां जानें उम्र सीमा

– सामान्य वर्ग के महिला और पुरुषों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 25 साल है।

-OBC वर्ग के  पुरुषों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 27 साल है। वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 28 साल है

-SC-ST वर्ग के पुरुष, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *