कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले हेमंत सोरेन – अमित शाह

Share The News

आज चक्रधरपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने लक्षमण गिलुआ के समर्थन में चुनावी सभा किया. इसमें उन्होंने कहा की जब मैं पुरे देश में एनआरसी लागु करूंगा तब 2024 मे वोट मांगने आऊंगा और भाजपा सरकार चुन चुन कर घुसपैठियों को निकालेगी . उन्होंने कहा की विपक्ष पार्टी सिर्फ सत्ता में आना चाहती है परन्तु भाजपा देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है.गृह मंत्री ने ये भी कहा की मुझे विश्वास है की झारखण्ड चाहता था की आंतकवाद ख़त्म हो , कश्मीर देश का अभिन्न अंग हो और राम मंदिर बने…. झारखण्ड की जनता ने सरकार कई देखी है लेकिन विकास 2014 मे पूर्ण बहुमत की सरकार आने के बाद देखी है शाह ने राम मंदिर लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा साथ ही साथ यह भी कहा की आज राहुल गाँधी झारखण्ड आये है और मैं उन्हें चैलेंज देने आया हूँ की अपने 55 साल का शासन और भाजपा का 5 साल का शासन का हिसाब लेकर आये मैदान में बता दे की झारखण्ड में 7 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होना है.

घाटशिला , जमशेदपुर पूर्वी ,जमशेदपुर पश्चिमी, मनोहरपुर , सरायकेला ,चक्रधरपुर ,चाईबासा, मांडर ,सिसई, तोरपा ,तमाड़ जगन्नाथपुर, सिमडेगा, बहरागोड़ा, पोटका, जुगसलाई, चाईबासा, मझगांव, खरसांवा और कोलेबरा सीट शामिल हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *