भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को चाईबासा से भाजपा प्रत्याशी जेबी तुबिद के पक्ष में चुनावी सभा किया।
जेपी नड्डा ने कहा- आजकल देख रहा हूं कांग्रेस और झामुमो मैं काफी दोस्ती हैं। ये दोस्ती केवल कुर्सी की दोस्ती है। इनका विकास से कोई संबंध नहीं है।
झारखंड में बीते 70 साल में केवल तीन मेडिकल कॉलेज बन पाए है। जबकि भाजपा सरकार ने पांच साल में 5 मेडिकल कॉलेज दिए. उन्होंने नक्सलवाद के बारे में कहा कि नक्सलवाद का जन्म यही हुआ है परंतु अब समाप्त हो रहा है.

उन्होंने कहा कि डिफेंस की 1971 से वन रैंक वन पेंशन के डिमांड थी पर इस पर कोई काम नहीं हुआ लेकिन जब भाजपा की सरकार आई तो इस पर काम हुआ और इसमें 22 लाख फौजियों को वन रैंक वन पेंशन दिया गया ,36 राफेल फाइटर प्लेन के साथ-साथ फौज को 1 लाख 83 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट दिए गए

इनका कहना है कि चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं और ना ही किसी मंत्री या मुख्यमंत्री को बनाने का है बल्कि झारखंड के तकदीर का फैसला करना है इसलिए हमें आने वाले समय के बारे में सोच कर देना चाहिए अगर आप ऐसा सोचेंगे तो आपको पता चल सकता है कि कहां जा सकते है हम और हमें कौन मंजिल तक पहुंचा सकता है प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा तब आपको लगेगा कि भाजपा के अलावा कोई और इसे आगे नहीं बढ़ा पाएगा भाजपा को मौका दिया गया जिससे झारखंड की तस्वीर बदली.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं झामुमो आदिवासियों के नाम से बहुत दिनों से राजनीति कर रहे हैं पर यह करते कुछ नहीं है हमेशा लोगों को झांसा देते हैं भाजपा सरकार ने जला दिया यहां अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6लाख घर बनाए जा चुके हैं अगर जनता का समर्थन रहा तो भाजपा सरकार देश की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी यह जनता का ही प्यार है जिन्होंने कमल का बटन दबाकर भाजपा सरकार बनाया जिसने ट्रिपल तलाक और धारा 370 जैसे कानून को खत्म कर दिया
चाईबासा के लोग काफी भाग्यशाली है जो उन्हें एक पढ़ा-लिखा ,प्रशासन की जानकारी रखने वाला उम्मीदवार मिला है।