भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल पिछले कुछ समय से VoWi-Fi की टेस्टिंग कर रही है. इसे भारत में कई लोकेशन पर टेस्ट किया जा रहा है.

ET Telecom की एक रिपोर्ट के की माने तो एयरटेल ने VoWi-Fi कॉलिंग के लिए बीटा टेस्टिंग अपने चुनिंदा यूजर्स और अपने इंप्लॉइज के साथ कर ली है. बताया जा रहा है कि बताया इसे दिसंबर में ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इसे पूरे देश में लागू किया गया कुछ चुनिंदा शहरों में
VoWi-Fi से लोगों को फायदा होगा कि वॉइस कॉलिंग की सुविधा बेहतर होगी तथा घर के अंदर अभी जो नेटवर्क की समस्याएं आती है और कॉलिंग में जो भी दिक्कतें होती हैं यह सारी समस्याएं दूर होंगी

अनेक देशों में टेलीकॉम कंपनियां ये सर्विस प्रोवाइड करती हैं, लेकिन भारत में एयरटेल इस सर्विस को लॉन्च करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी. हालांकि रिपोर्ट की माने तो रिलायसं जियो भी इस तरह की सर्विस लॉन्च करने की तैयारी मे है.
परंतु इस सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए उपभोक्ता का स्मार्टफोन भी इस टेक्नॉलजी के योग्य होना चाहिए. और उपभोक्ता को इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी.

इस सर्विस का उपयोग करने के लिए सबसे पहले उपभोक्ता को सेटिंग्स में जा कर इसे एनेबल करना होगा. इसे ऑन करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन के कॉल सेटिंग्स में जाना होगा. यहां से WiFi calling पर टैप करके इसे ऐक्टिवेट कर सकते है.
एयरटेल की ये VoWi-Fi कॉलिंग हाई एंड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध हैं. इनमें One Plus 7,iPhone 11 Pro, Redmi K20,Samsung Galaxy Note 10+OnePlus 7T, जैसे डिवाइस शमिल हैं. एयरटेल जैसे ही इस सर्विस को लॉन्च करेगी करेगी ये स्मार्टफोन यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे.