श्रीलंका के राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं इनका स्वागत है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे तथा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को जीत की बधाई देने के साथ यह कहा कि यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना और पद संभालने के दो हफ्ते के भीतर हमें उनका सम्मान करने का मौका दिया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आपसी सुरक्षा के लिए और आतंकवाद के विरुद्ध आपसी सहयोग के लिए मैंने राष्ट्रपति राजपक्षे के साथ चर्चा की है।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे एवं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई कुछ मुख्य बातें:-
- भारत एवं श्रीलंका के आर्थिक मामलों पर मिलकर काम कर सकते हैं
- श्रीलंका सरकार तमिलों की समानता न्याय शांति और सम्मान की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रिकॉन्सिलिएशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.