धरना प्रदर्शन कर रही जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की एवं छठी जेपीएससी परीक्षा में हुए अनियमितता एवं त्रुटि के बारे में अवगत कराया व मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थी के सामने ही महाधिवक्ता से बात की एवं उन्होंने इसकी जानकारी दी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस विषय पर निर्णय लेंगे ।

बता दें कि 24 फरवरी से छठी जेपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू शुरू होने वाला है इसलिए अभ्यर्थियों ने बताया कि पीटी का परीक्षा परिणाम आरक्षण के नियम के विरुद्ध घोषित किया गया है इसलिए यह पूरी परीक्षा को रद्द करके दुबारा परीक्षा ली जानी चाहिए।