स्थानांतरण की प्रक्रिया जून में होनी है पूरी, 5 जोन में बांटने की प्रक्रिया अब तक अधूरी

Share The News

राज्य के सभी शिक्षकों को शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरण के लिए अलग-अलग 5 जोन में बांटने की बात कही गई थी जिसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है गौरतलब है कि जून माह में इसकी प्रक्रिया पूरी की जानी है बावजूद इसके जोन में बांटने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है.

बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अगस्त माह में ही सभी जिलों को पत्र लिखकर 3 महीने के अंदर 5 जोन में बांटने की प्रक्रिया पूरा करने का आदेश जारी किया था लेकिन नियमावली के अनुसार अब तक कई जिलों में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू भी नही हुई है ना ही जोन में बांटा गया है जिसके कारण जून तक सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरा करना असंभव सा लग रहा है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *